चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए सीएम होंगे. उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया. पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए इस बात का एलान किया. चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के एलान के साथ ही पंजाब में ऐसा पहली बार होगा जब कोई दलित नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होगा. इससे पहले कांग्रेस के सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम आगे चल रहा था. लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी के नाम का एलान कर सबको चौंका दिया.
कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी की घोषणा के बाद कहा, “यह आलाकमान का फैसला है…मैं इसका स्वागत करता हूं. चन्नी मेरे छोटे भाई की तरह हैं.”





कांग्रेस नेता हरीश रावत ने चरणजीत चन्नी के नाम का ट्वीट के ज़रिए एलान किया. उन्होंने जानकारी दी कि मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि चरणजीत सिंह चन्नी को निर्विरोध पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है.





Leave a Reply