Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

हार्दिक पांड्या के साथ सगाई कर चुकीं बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस नतासा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड का बयान, जानें…

भारतीय क्रिकेट टीम के धा’कड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नए साल के मौके पर एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक के साथ सगाई करके सभी को चौंका दिया। 31 दिसंबर को नतासा को सोशल मीडिया पर पटाखा बोलने हार्दिक पांड्या ने एक जनवरी को दुबई में बीच समंदर में नतासा के सगाई की। एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की सगाई पर नतासा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने भी अपना रिएक्शन दिया है और कहा है कि वे काफी खुश हैं।हार्दिक पांड्या और फिर नतासा द्वारा सोशल मीडिया पर सगाई का ऐलान करने के बाद उनको बधाई संदेश मिलने लगे। इसी कड़ी में एक नाम सर्बियन एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक के एक्स ब्वॉयफ्रेंड एली गोनी (Aly Goni) भी जुड़ गया है।

एली गोनी ने भी हार्दिक और नतासा को सगाई की शुभकामनाएं दी हैं। इतना ही नहीं, टीवी एक्टर एली गोनी ने नतासा के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट भी किया है और उन्हें इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।एली गोनी ने नतासा और हार्दिक के सगाई करने के बाद बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वे नतासा के सगाई करने से काफी खुश हैं और उत्साहित हैं। 28 साल के एली गोनी ने हार्दिक पांड्या और नतासा स्टेनकोविक को सही जोड़ा बताया है और कहा, “मैं उसके (नतासा) लिए बहुत ही खुश हूं। सच बताऊं तो मुझे उनको साथ देखकर बहुत अच्छा लगा।

मैंने उनको एकसाथ देखा है वे बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। मैं बहुत खुश हूँ कि वे शादी कर रहे हैं।”भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तरह एली गोनी भी सगाई के ऐलान को सुनकर आश्चर्य में थे। गोनी ने आगे कहा है कि मुझे पता था कि वे एकदूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन सगाई करना मेरे लिए एक सरप्राइज जैसा था। बता दें कि नतासा और एली एक साल से ज्यादा समय तक 2014-15 में रिलेशनशिप में रहे थे। बाद में निजी कारणों से दोनों ने ब्रेकअप किया था। बावजूद इसके दोनों ने नच बलिये के सीजन 9 में कपल डांस कर सभी का दिल जीता था, दोनों एक्टर आज भी अच्छे दोस्त हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.