दिल्ली. सेक्स स्कैंडल में फंसे एलजेपी के सांसद प्रिंस पासवान उर्फ प्रिंस राज (LJP MP Prince Raj) की अग्रिम जमानत का मामले पर दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट ( Rouse Avenue Court) ने जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट अब आगामी 20 सितंबर को इसपर निर्णय सुनाएगा. बता दें कि इसी मामले की सुनवाई के दौरान गुरुवार दिल्ली पुलिस ने प्रिंस राज पासवान की बलात्कार के एक कथित मामले में अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया था.
दिल्ली पुलिस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उनको हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जरूरत है. पुलिस ने विशेष न्यायाधीश एम. के. नागपाल के समक्ष कहा कि शिकायतकर्ता के दावे के मुताबिक प्रिंस राज से कथित आपत्तिजनक वीडियो क्लिप को बरामद किया जाना है.विज्ञापन

हालांकि, प्रिंस राज की ओर से पेश होने वाले वरिष्ठ वकील विकास पाहवा और नितेश राणा ने पुलिस के हलफनामे का विरोध किया और दावा किया था कि मामला हनीट्रैप में फंसाने और उगाही करने का है. गौरतलब है कि दिवंगत रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज बिहार के समस्तीपुर से सांसद हैं.



बता दें कि एक युवती ने प्रिंस राज पर रेप केस दर्ज कराया है. दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट के आदेश के बाद प्रिंस राज पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ है. जाहिर है पीड़िता का दावे में दम नजर आ रहा है. हालांकि, प्रिंस राज भी युवती के खिलाफ इसी साल 9 फरवरी को पहले ही एफआईआर दर्ज करवा चुके हैं.
इस एफआइआर के अनुसार प्रिंस राज ने आरोप लगाया था कि उन्हें युवती ने हनी ट्रैप (honey trap) के तहत फंसाया और फिर बाद में उस युवती ने अपने दोस्त के साथ एक्सटॉर्शन शुरू कर दिया. उन्हें रेप के झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी जा रही थी.हालांकि, प्रिंस राज ने यह माना है कि उन्होंने युवती के साथ सेक्स किया था.




Leave a Reply