BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

मुजफ्फरपुर में 2 दिन से लापता है शिक्षक की बेटी / 25 वर्षीय पुत्री दो दिन से लापता, नहीं मिल रहा सुराग

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। युवती बीते दो दिनों से लापता है। उसके पिता निजी स्कूल के शिक्षक है। पुत्री के गायब होने के बाद से वह उनका पूरा परिवार काफी चिंतित है। युवती की काफी तलाश की गई। लेकिन, उसका कुछ पता नही चल सका है। उसके परिवार किसी अनहोनी की आशंका से काफी भयभीत है।

मामले में उनके पिता ने बताया कि वह निजी स्कूल के शिक्षक है। किसी तरह परिवार का भरणपोषण करते है। उनकी पुत्री बीते दो दिनों से लापता है। उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन किया। उसके दोस्तों से सम्पर्क साधा। लेकिन, कुछ पता नही चल पा रहा है। जिसके कारण उनके परिवार के सदस्य काफी परेशान है।

बताया कि पुत्री कुछ साथ मे भी लेकर नहीं गयी है। उसके कपड़े, फोटो समेत अन्य सामान घर पर ही है। पिता ने आशंका जताया कि पुत्री का किसी ने अपहरण कर लिया है। उन्हें डर है कि पुत्री के साथ किसी तरह की अनहोनी न हो जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक मामले की शिकायत थाने में नहीं की है। लेकिन, अब वह सकरा थाना जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे। ताकि, पुलिस उनकी पुत्री को ढूंढ़ने में परिवार के लोगो की मदद कर सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.