प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल ने पटना में कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं। राजद और भाजपा कार्यालय के सामने भी पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर के सबसे ऊपर लिखा है मोदी जी आपकी उम्र हुई 71 साल, देश की जनता का हुआ बुरा हाल। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हवाले से पोस्टर में राजद कार्यकर्ता पूछ रहे हैं कि देश की संपत्तियों को बेचना कौन सा राष्ट्रवाद है?
क्या युवाओं को पकौड़ा बिकवाने का इरादा है?
इसमें नरेन्द्र मोदी को कहते दिखाया है- देश नहीं बिकने दूंगा। इसके साथ ही, राजद की ओर से पूछा गया है- क्या हुआ तेरा वादा, क्या युवाओं को पकौड़ा बिकवाने का इरादा है? पोस्टर में एक ठेला है और ठेले पर मोदी जी ने सेल लगाई हुई है, जिसमें LIC, BSNL, रेल आदि को दिखाया गया है। राजद ने कहा है -BSNL बिक गया, रेल बिक गई, लाल किला बिक गया, एयरपोर्ट बिक गया, हवाई जहाज बिक गया, ONGC बिक गया, LIC बिक गया।



मोदी जी मस्त, गरीब जनता महंगाई से पस्त
राजद ने बिकने वाले संस्थानों की भी सूची जारी की है। प्रदेश महासचिव भाई अरुण समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से इसे जारी किया है। पोस्टर में कहा गया है- मोदी जी मस्त, गरीब जनता महंगाई से पस्त।

जो बिकने वाले हैं, उनकी सूची राजद ने जारी की
राजद द्वारा जारी सूची के अुनसार अब ये उपक्रम बिकने वाले हैं- स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड, बिर्ज एंड रुफ कंपनी इंडिया लि., हिन्दुस्तान न्यूज प्रिंट लि., भारत पंप्स एंड कम्प्रेसर्स लि., सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लि, भारत अर्थ मूवर्स लि., फेरो स्क्रैप निगम, पवन हंस लिमिटेड, एयर इंडिया और उसकी पांच सहायक कंपनियां और एक संयुक्त उद्यम, एचएलएल लाइफ केयर, हिन्दुस्तान एंटीबायोटिक्स लि., शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लि. इत्यादि।




Comment here