मुजफ्फरपुर : शहर में जमे कचरे को सफाई करने में व्यस्त रहे निगमकर्मी
मुजफ्फरपुर। शहर में लगे कूड़े-कचरे का ढ़ेर को सफाई करने में निगमकर्मी व्यवस्था रहे। नगर निगम सफाईकर्मी ने गुरुवार से शहर के विभिन्न इलाकों से जमे कचरे का ढ़ेर उठाने का काम किया। इससे आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। अब कचरे के बदबू से छूटकारा मिला।
शहर के कई इलाकों में जमे कचरे को टेलर पर लादते हुए सफाईकर्मी को देखा गया। नगर निगम में लगभग 1400 सफाईकर्मी है जो शहर में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए नियुक्त है।



शहर में 49 वार्ड है जहां नगर निगम की चली आठ दिनों की हड़ताल के कारण कचरे का ढ़ेर हो गया। गुरुवार को अखाड़ाघाट, बालूघाट, सरैयागंज, जवाहरलाल रोड, मिठनपुरा, पुरानी बाजार, नई बाजार आदि इलाकों में सफाईकर्मी कचरे उठाने का काम किया।
शहर के अखाड़ाघाट रोड के बालूघाट में दस बजे सुबह दो सफाईकर्मी को टेलर पर कचरे को उठाते देखा गया। इस रोड में आठ जगह पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। वहीं साढ़े ग्यारह दिन में यूबी टावर के पास जमे कचरे को दो सफाईकर्मी टेलर पर लादने का काम कर रहे थे।

बालूघाट में कचरे की उठाने वाले नगर निगम सफाईकर्मी ने बताया कि हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े-कचरे काफी मात्रा में जमा हो गया है। इसलिए उठाने में समय लग रहा है। तीन जगह पर ही कचरे उठाने के बाद टेलर भर गया है। दो से तीन दिन के अंदर जमे कचरे साफ हो जायेगा।




Leave a Reply