BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : एक सौ ई-टिकट के साथ पारू से दलाल गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : एक सौ ई-टिकट के साथ पारू से दलाल गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। रेल सुरक्षा बल ने पारू थाना पुलिस के सहयोग से बुधवार को पारू के फुलार मंदिर चौक स्थित ट्रेवेल्स एजेंसी पर छापेमारी कर टिकट दलाल को गिरफ्तार किया। मौके पर भटौलिया निवासी विवेक कुमार को टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही रेल सुरक्षा बल ने दलाल से एक लैपटॉप, एक मोबाइल, प्रिंटर, आधार कार्ड व नगद राशि बरामद की। आरपीएफ ने पूछताछ के बाद उसे गुरुवार को सोनपुर स्थित रेलवे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।

वह आईआरसीटीसी की पर्सनल आईडी का अवैध इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर टिकट जारी करता था। टिकट के बदले अवैध पैसे की वसूली करता था।
छापेमारी के दौरान एजेंसी से विभिन्न स्टेशनों का लगभग एक सौ ई-टिकट बरामद किए गए। इनमें अधिकतर टिकट मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली, आनंद विहार, लोक मान्य तिलक टर्मिनल, हावड़ा, देहरादून, अहमदाबाद व जयपुर आदि शहरों में जाने वाली टे्रनों का था। बताया गया कि लंबे समय से आरोपित विवेक इस आईडी से ई-टिकट जारी कर प्रति यात्री से तीन सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक अधिक वसूल करता था। छापेमारी में पारू थाने के दारोगा राम प्रवेश समेत कई अधिकारी व जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.