मुंगेर के मशहूर सिद्ध शक्तिपीठ चंडिका स्थान के पुजारी पर पूजा करने गई नाबालिग के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुजारी पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों के साथ परिजन बासुदेवपुर ओपी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस पुजारी को पकड़कर थाने ले आई है। परिजन चंडिका स्थान के सचिव और पुलिस के वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग भी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर इकट्ठा हैं। मंदिर के पुजारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए कई सीनियर अधिकारियों को भी बुला लिया गया है।



मुंगेर का चंडिका स्थान 52 शक्तिपीठों में से एक है। चंडिका स्थान के पास रहने वाली पीड़िता के परिजनों ने बताया- ’10 वर्षीय बेटी गुरुवार सुबह 11:00 बजे पूजा करने गई थी। वहां पुजारी ने उसके साथ गलत हरकत करनी शुरू कर दी। जब वह पूजा कर घर आई तो हमें पूरी बात बताई। हम लोगों ने जाकर पंडा से पूछताछ की तो पुजारी उल्टे आक्रोशित हो गए।’ इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ परिजन ओपी पहुंच गए।





Leave a Reply