असम के जोरहट से निकली केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की साइकिल रैली गुरुवार को मुजफ्फरपुर से पटना के लिए रवाना हो गई। टीम को ग्रुप केंद्र पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीराम कुमार और मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने माला पहनाकर व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता के 75वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देश में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा पूरे देश मे साइकिल रैली का आयोजन गया है।
इस दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के साइकिल रैली की टीम गुरुवार को मुजफ्फरपुर स्थित खुदीराम बोस स्मारक स्थल से पटना के लिए रवाना किया गया। इससे पहले बता दे कि साइकिल रैली टीम बुधवार शाम 04:30 बजे ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, मुजफ्फरपुर पहुंची थी।



इधर, श्रीराम कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक तथा प्रणव कुमार, जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। फिर इस रैली की महत्वता एवं गरिमा को समझाया गया। साथ ही खुदीराम बोस के बलिदान को भी याद किया गया। यह रैली 31 अगस्त असम के जोरहट से निकली है। रैली सिलीगुड़ी – दरभंगा- मुजफ्फरपुर- पटना होते हुए दिनांक 02 अक्टूबर को राजघाट पहुंचेगी। इस टीम में कुछ 20 सदस्य हैं और टीम की अगुवाई वाकार अहमद (उप कमांडेंट) एवं शैलेन्द्र कुमार (सहा. कमांडेंट) कर रहे हैं। यह टीम आज शाम तक बिहार सेक्टर, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पटना तक पहुंचेगी। पटना से इस टीम की अगुवाई वी वी रत्नम (सहायक कमांडेंट) करेंगे जो वाराणासी तक जाएगी।02 अक्टूबर को राजघाट पहुंचकर इस साइकिल रैली की समापन होगी।





Leave a Reply