सहरसा में श्रम संसाधन सह जिला प्रभारी मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अनियमितता देख अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई। साथ ही भविष्य में इस तरह की अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
निरीक्षण के क्रम में प्रभारी मंत्री सदर अस्पताल स्थित आकस्मिक कक्ष पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में मरीज के कुछ बेड पर चादर नहीं देख बिफर गए और अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई। इसके बाद अस्पताल उपाधीक्षक के कक्ष में बैठकर दवाओं की फाइल देखने लगे तो अचानक बिजली गुल हो गई। जिसके बाद मंत्री जी मोबाइल के रोशनी में फाइल देखने के लिए मजबूर हो गए।



इस दौरान मंत्री जी का सुरक्षा गार्ड, उनका पर्सनल सहायक व खुद बीजेपी जिलाध्यक्ष अपने मोबाइल का टॉर्च जला कर उन्हें फाइल दिखाते नजर आए। ऐसे में वहां मौजूद लोगों का कहना था कि जब मंत्री जी के सामने यह हाल है तो पीठ पीछे आप ही सोच लीजिए, क्या होता होगा? वैसे भी बिहार के कई सदर अस्पताल टॉर्च की रोशनी में इलाज और ऑपरेशन करने को लेकर सुर्खियों में रह चुका है, लेकिन इस बार खुद मंत्री टॉर्च की रोशनी में काम करने को विवश हुए।





Leave a Reply