मुजफ्फरपुर : किराना दुकानदार को गोली मा’रकर घाय’ल करने पर तीन पर नामजद एफआईआर
मुजफ्फरपुर। कच्ची-पक्की में शनिवार रात लूट की घट’ना में घायल दुकानदार की मां पूर्णिमा कुमारी के बयान पर सदर थाने में तीन बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। लूट के दौरान किराना दुकान के गल्ले से अपराधी अमन रुपये निकाल रहा था। दुकानदार आशीष कुमार के विरोध करने पर आसिफ व आफताब आ गया । उसके आशीष ऊपर पिस्टल से फायर कर दी थी। इसमें एक गोली आशीष के पेट में लगी। जिससे आशीष घायल हो गया। इसके अलावा अमन के पास से मिले देसी कट्टे, पांच पुड़िया मादक पदार्थ व मोबाइल मिलने के मामले में दारोगा राजेश कुमार राकेश के बयान पर दूसरा केस दर्ज किया गया।



घटना के बाद से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सदर थाने की पुलिस के साथ विशेष टीम बेगूसराय व सीतामढ़ी में छापेमारी कर रही है। लेकिन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है। सदर पुलिस के मुताबिक, आसिफ मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी का रहने वाला है। वह बेगूसराय जिले के सिघौल में भी रहता है। वहीं, आफताब का घर बरौनी रिफाइनरी थाना क्षेत्र में है। जबकि अमन बरौनी रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के मसादपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे। उधर, गिरफ्तार अमन को इलाज के बाद सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।





Leave a Reply