मुजफ्फरपुर : 12 ट्रेनों की एसएलआर से रेलवे को होगी 18 करोड़ की आय
मुजफ्फरपुर। सोनपुर रेल मंडल के विभिन्न 12 एक्सप्रेस ट्रेनों की एसएलआर को पांच साल के लिए लीज पर दिया जायेगा। इसके लिए सोनपुर रेलमंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। 30 सितंबर को टेंडर पर मुहर लगेगी। इससे रेलवे को 17 करोड़ 78 लाख 59 हजार 567 रुपये की आय होगी। यह जानकारी सोनपुर रेल मंडल की ओर से मंगलवार को आयोजित वर्चुअल बैठक में व्यापारियों को दी गई।



मुजफ्फरपुर से खुलकर आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति व यहां से देहरादून जाने वाली राप्तिगंगा एक्सप्रेस ट्रेन विभिन्न गािउ़यां शामिल है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम श्री नीलमणि ने माल भाड़ा में दी जा रही रियायतों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा माल ढुलाई के प्रति आकर्षित करने के लिए बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट का गठन किया गया है। फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल, खुली और फ्लैट वैगन में बोरा में पैक सामग्रियों की ढुलाई करने पर मिलने वाला इंसेंटिव, विभिन्न प्रकार की बोगियों में अनाजों की ढुलाई के लिए अनुमित भार क्षमता में कमी तथा वैगन की संख्या को 57 से घटा कर 42 किये जाने सहित कई सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बैठक में एडीआरएम प्रथम संजीव कुमार रॉय, सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद, सीनियर डीओएम राजीव रंजन सहित कई व्यवसायी शामिल थे।





Leave a Reply