मुजफ्फरपुर: सफाई कार्य ठप, ढ़ेर हो रहे कूड़े का अंबार, सड़क पर बह रहा नाले का पानी
मुजफ्फरपुर। नगर निगम कर्मियों की आठ दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल से शहर में सफाई कार्य ठप है। वैसी स्थिति में अब कूड़े का अंबार लग रहा है। वहीं नाले की सफाई कार्य बंद होने से पानी अब सड़क पर बह रहा है। नगर निगम की हड़ताल रहने के कारण गली-मुहल्लें की सफाई कार्य पूरी तरह बंद है।
शहर के विभिन्न इलाकों में कूड़े कचरे का अंबार लग गया है। वहीं विभिन्न मुहल्ले में बने नाली की सफाई कार्य नहीं होने से जहां बदबू निकल रहा है। जिससे अब दुर्गंध निकलने के कारण आसपास रहने वाले के साथ ही राहगीर परेशान हो रहे है। वहीं नाले के पानी उपटाकर आसपास और सड़कों पर बहने लगा है। वहीं सड़कों की सफाई कार्य भी पूरी बंद है। मंगलवार को बारिश होने के बाद सड़क पर कीचड़ भी उत्पन्न हो गया है।


शहर में सफाई के लिए नगर निगम में रखे गये 1400 सफाईकर्मी अभी हड़ताल पर है।
शहर के गोला, अंडीगोला, मोतीझील, सरैयागंज, पुरानी बाजार, नई बाजार, माड़ीपुर, मिठनपुरा, जवाहरलाल रोड, बालूघाट, मझौलिया, इमलीचट्टी जैसे जगहों पर कूड़े का ढ़ेर लगा है। जमा हुए कचरे से दुर्गंध निकल रहा है। शहर के प्रमुख जगह जवाहरलाल लाल रोड में पांच जगहों पर कूड़ा का ढ़ेर लगा है। वहीं छोटी सरैयागंज के भगवान स्मारक के पास दो जगहों पर कूड़ा जमा है। जवाहरलाल रोड से रघुवंश रोड की ओर जाने वाली सड़क के शुरू में कचरा का ढ़ेर लगा है।


कल्याणी चौक से हरिसभा के बीच में कूड़ादान भर कर सड़क पर पट गया है। गुरूद्वारा के पास भी कचरा जमा है। यही पर नाला का पानी सड़क पर बह रहा है। पानी से तीव्र दुर्गंध निकल रहा है। मुहल्ले के लोग पानी से होकर आवागमन कर रहे है। मिठनपुरा स्टेट बैंक के आगे सड़क के किनारे कचरा का ढ़ेर लगा है। यहां जमे कचरा अब सड़क की ओर आ रहा है। वहीं कचरे से काफी दुर्गंध निकल रहा था। इससे होकर राहगीर आवागमन कर रहे थे। शहर के प्रमुख जगह इमलीचट्टी सरकारी बस पड़ाव के पास कूड़े का अंबार लगा हुआ है। कूड़ा अब सड़क की ओर आ रहा है। यहां पर जमे कूड़े से बदबू निकल रहा है। वहीं सरैयागंज में पंकज मार्केट एवं यूबी टाबर के पास सड़क पर कूड़ा लगा है। जिससे होकर राहगीर आवागमन कर रहे है। स्टेशन रोड में पेट्रोल के पास नाला की पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे होकर लोग आवागमन कर रहे है। गोला में सड़क पर फेंके गये कचरा बारिश के बाद कीचड़ में तब्दील हो गया है।





Comment here