मुजफ्फरपुर : सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन में शराब के साथ युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। राजकीय रेल थाना पुलिस ने मंगलवार को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक को शराब के आरोप मे गिरफ्तार किया है। मोतीपुर रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या 04016 सद्भावना एक्सप्रेस बोगी नंबर २ सीट नंबर-15 साइट लोवर बर्थ पर बैठे 25 वर्षी युवक राजपूत अजय कुमार सिंह के पास से एक पिट्ठू बैग में चार बोतल ओल्ड मॉक रम का विदेशी शराब के साथ पकड़ा है। वह गली नंबर 2, डिफेंस कॉलोनी भागे रोड कुबैर नगर, थाना- मेघानी नगर, जिला- अहमदाबाद (गुजरात ) का रहने वाला है। पुलिस बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।








Leave a Reply