जमुई सांसद चिराग पासवान NDA के हिस्सा हैं. ये बात आज क्लियर हो गई है. पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यलय में सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जहां, नीरज कुमार बबलू ने जनता की समस्याओं को सुना. इसके बाद पत्रकारों ने नीरज कुमार बबलू से ये सवाल पूछा कि रामविलास पासवान कि बरसी में नीतीश कुमार नहीं गए जबकि भजपा नेताओं का ताता लगा रहा. इस पर उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की किसी भी नेता से नजदीकी बढ़ सकती है यह अलग बात है. लेकिन, चिराग पासवान NDA के हिस्सा हैं, आगे भी रहेंगे.
मंत्री के इस बयान के बाद से बिहार की सियासत गर्मा सकती है. आपको बता दें की चिराग पासवान के जेडीयू के सभी प्रत्याशियों के खिलाफ कैंडिडेट उतारने के चलते बिहार में यह तीसरे नंबर की पार्टी रह गई है. इन दोनों बातों से नीतीश कुमार बेहद खफा हैं.



माना जाता है कि इसी नाराजगी के चलते नीतीश कुमार ने पहले एलजेपी के एक मात्र विधायक को जेडीयू में शामिल करा लिया फिर पशुपति कुमार पारस सहारे एलजेपी में पांच सांसदों की बगावत करा दी. इस तरह एलजेपी में ही चिराग पासवान अलग-थलग हो गए हैं. अब सीएम नीतीश ने रामविलास पासवान की बरसी में नहीं पहुंचकर साफ मैसेज देने की कोशिश की है कि वह चिराग पासवान से तल्खी बनाए रखने के मूड में हैं.





Leave a Reply