BIHARBreaking NewsSTATE

हाजीपुर में तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे राजद कार्यकर्ता

वैशाली जिले के हाजीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। महुआ विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी थी।

दरअसल, मुजफ्फरपुर में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत डॉ रघुवंश बाबू की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान ही हाजीपुर के रामाशीष चौक पर महुआ विधानसभा क्षेत्र के राजद विधायक ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के जयकारे लगवाए।

मनरेगा मैन रघुवंश प्रसाद सिंह अमर रहे का लगाया नारा
हाजीपुर रामाशीष चौक पर राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के तैल चित्र को लेकर विधायक ने मनरेगा मैन डॉ रघुवंश बाबू अमर रहे,रघुवंश बाबू की मांग पूरा करना होगा, वैशाली में झंडा फहराना होगा आदि का नारा लगाया।

इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पहुंचने पर राजद विधायक डॉ मुकेश रोशन के नेतृत्व में सैकड़ों राजद समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवचंद्र राम राजद जिलाध्यक्ष बैधनाथ चंद्रवंशी समेत दर्जनों नेता एवं समर्थक शामिल थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.