BIHARBreaking NewsSTATE

PMCH में MBBS के फेल स्टूडेंट्स ने बंद कराई OPD, बीमार बच्ची को गोद में लेकर जाती दिखी मां

PMCH में MBBS फर्स्ट ईयर के फेल स्टूडेंट्स ने सोमवार को OPD बंद करा दिया। सुबह 11 बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर को बंद करा दिया, जिससे नया पर्चा नहीं बन सका। जिसका पर्चा पहले बना भी वह भी डॉक्टर से नहीं दिखा पाया।। स्टूडेंट्स का आक्रोश देख डॉक्टरों ने खुद OPD बंद कर दिया। इससे मरीजों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान एक बीमार बच्ची को उसकी मां गोद में लिए भटकते नजर आई।

इलाज के लिए बच्ची को गोद में रखी हुई मां।

इलाज के लिए बच्ची को गोद में रखी हुई मां।

मरीजों का नहीं हो पा रहा इलाज

बच्चा वार्ड से लेकर सभी वार्डों में समस्या खड़ी हो गई है। बड़ी संख्या में मरीज बाहर से आये हैं। काफी भटकने के बाद भी उनका इलाज नहीं हो पाया। स्किन डिपार्टमेंट से लेकर जनरल मेडिसिन और अन्य विभागों की ओपीडी में मरीज परेशान हुए। लगभग 500 मरीजों का इलाज नहीं हो पाया है। 500 में पहले से रजिस्ट्रेशन कराने वालों के साथ अन्य मरीज भी शामिल हैं, जो पर्चा नहीं बनवा पाए।

मेडिकल स्टूडेंट्स का रिजल्ट को लेकर हंगामा।

मेडिकल स्टूडेंट्स का रिजल्ट को लेकर हंगामा।

कई मेडिकल कॉलेजों में प्रदर्शन

PMCH में रेडियोलॉजी विभाग को भी मेडिकल स्टूडेंट्स ने बंद कर दिया है। विभाग के बाहर बड़ी संख्या में मरीज और परिजनों की भीड़ लगी हुई है, लेकिन उनकी कोई भी नहीं सुन रहा है। पटना मेडिकल कॉलेज के साथ नालन्दा मेडिकल कॉलेज और प्रदेश के कई अन्य मेडकिल कॉलेजों में भी स्टूडेंट्स हंगामा कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.