BIHARBreaking NewsSTATE

सीतामढ़ी में धर्म बदलने पर 1 लाख का ऑफर, एक शख्स ने SP से की शि’कायत

सीतामढ़ी के पुपरी में धर्म परिवर्तन के लिए लालच देने का मामला सामने आया है। प्रखंड के झझीहट गांव निवासी एक शख्स ने सीतामढ़ी SP को आवेदन दिया है, जिसमें कहा है कि एक धर्म विशेष का एजेंट उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए एक लाख रुपए देने की बात कह रहा है। आरोप यह भी लगाया है कि गांव में रहने वाले इन एजेंटों ने अब तक 12 से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया है।

आवेदन के अनुसार धर्म परिवर्तन करने वालों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के लोग शामिल हैं। इन्हें लालच, दबाव और बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया गया है। इस तरह गांव के गरीब लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का घिनौना खेल खेला जा रहा है। आवेदन पर सीतामढ़ी SP ने पुपरी थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कैसे हुआ मामले का खुलासा
शिकायत करने वाले शख्स का नाम वीरेंद्र कुमार कापर है और वो अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। वीरेंद्र ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि उसके घर के बगल में रहने वाले एक धर्म गुरु शिक्षण संस्थान भी चलाते हैं। उन्होंने वीरेंद्र को धर्म परिवर्तन करने के लिए एक लाख रुपए का प्रलोभन भी दिया। उन्होंने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में भी की है।

उसने कहा है कि यहां पिछले कई महीने से ईसाई धर्म के एजेंट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति परिवार के लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। लालच से नहीं मानने पर दबाव और धमकी देकर हिदू धर्म को छोड़ ईसाई धर्म अपनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। सबसे पहले अनुसूचित जाति के एक परिवार का धर्म परिवर्तन करा ईसाई बनाया था। इसके बाद अनुसूचित जाति के कई परिवारों का धर्म परिवर्तन कराया गया।

कहा कि मैं हिंदू परिवार में अति पिछड़ा वर्ग का गरीब जरूर हूं, लेकिन रुपयों के लिए अपना धर्म नहीं बदल सकता। एजेंट मुझपर आपत्तिजनक मांस खाने का दबाव भी बना रहे हैं। धर्म परिवर्तन तथा मांस नहीं खाने पर जान से मारने तथा झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.