मुजफ्फरपुर : स्टेशन पर शराब के साथ युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर । राजकीय रेल थाना पुलिस ने रविवार को शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी ओभर ब्रिज के उतरने वाला सीडी के पास अमित कुमार को शराब के साथ धर दबोचा है। वह ब्रह्मपुरा कृष्णा टोली बृज बिहारी गली के रहने वाला है। उसके पास से एक पिट्ठू बैग में एक बोतल सिग्नेचर प्रीमियम व्हिस्की तथा एक बोतल मैकडॉवेल नंबर-1 व्हिस्की विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिर’फ्तार किया गया। इस आरोप में रेल थाना मुजफ्फरपुर ने बिहार मध निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।



चोरी के आरोप में हुआ गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर । मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-06 के पश्चिमी अंतिम छोर पर दो व्यक्ति ट्रेन में चोरी करने की योजना बना रहे थे। सूचना के आधार पर गयी पुलिस को देखकर भागने के आरोप में 19 वर्षीय रोहित कुमार को धर दबोचा गया। वे ब्रह्मपुरा थाने जूरन छपरा का रहने वाला है। जबकि दूसरा साथी भागने में सफल रहा । इस संबंध में रेल थाना मुजफ्फरपुर कांड दर्ज किया है। पुलिस रोहित से पूछताछ कर रही है।





Leave a Reply