मुजफ्फरपुर : ट्रेन की पेंट्रीकार का कर्मी नशे में गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर। राजकीय रेल पुलिस ने नशे में धुत होकर हंगामा करते हुए डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार कर्मी को गिरफ्तार किया।
दरभंगा के पेपरमिल थाना क्षेत्र के रतनपुर बलुआहा निवासी बरकत अली नशे के हालत में ट्रेन में हंगामा कर रहा था। इसी बीच यात्री ने पुलिस को सूचना दी। समस्तीपुर रेल थाना की गश्ती पार्टी ने ट्रेन के बोगी नंबर एस दस से उसे गिरफ्तार कर मुजफ्फरपुर रेल थाने के हवाले कर दिया।





थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Leave a Reply