Breaking News

मुजफ्फरपुर : पुलिस को चकमा देकर चोर हुआ फरार, पुलिस के हाथ में बची रस्सी

मुजफ्फरपुर : पुलिस को चकमा देकर चोर हुआ फरार, पुलिस के हाथ में बची रस्सी

मुजफ्फरपुर। कोर्ट परिसर से पियर थाना पुलिस को चकमा देकर चोरी का एक आरोपित फरार हो गया। चोर के भागने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं लगा। चोर के नौ दो ग्यारह होने के बाद पुलिस के हाथ में सिर्फ रस्सी बच गई। पियर थाना के दारोगा भिखारी रजक और पुलिस जवान ने चोर के पीछे दौर कर उसे पकड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन चोर भाग में सफल रहा। इस मामले में टाउन थाना पुलिस छानबीन कर रही है।

फरार आरोपी रूपेश कुमार है जो गायघाट का रहने वाला है। शनिवार को पियर थाना क्षेत्र के घोषरामा गांव के मोहम्मद मुस्तकीम की दुकान से मोबाइल चोरी करके वह भाग रहा था। आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था। रविवार को रूपेश को पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। इस दौरान मौका पाकर दो युवकों ने पुलिस से अनावश्यक नोकझोंक करना शुरू कर दिया। इसी का फायदा उठाकर आरोपित हथकड़ी से हाथ सरका कर भाग निकला। इसी बीच दोनों युवक भी चलते बना।

कहा जाता है कि आरोपित को पकड़े रखने की जिम्मेदारी चौकीदार को दे रखा गया था। नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज की गई है। नगर थाना पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। डीएसपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.