Breaking News

मुजफ्फरपुर : सिगरेट लेने के विवाद में दुकानदार को गो’ली मा’रकर किया घायल

मुजफ्फरपुर : सिगरेट लेने के विवाद में दुकानदार को गोली मारकर किया घायल

मुजफ्फरपुर । शहर के दक्षिणी छोर कच्ची पक्की चौक पर शनिवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया।अपराधियों ने तीन राउंड फार्यंरग की। एक गोली दुकानदार आशीष कुमार के पेट में लगी। बाइक सवार तीन अपराधी भागने लगे। स्थानीय लोगों ने एक अपराधी को खदेड़ कर दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई कर अधमरा कर दिया।

सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की। दुकान में लूटपाट के अलावा सिगरेट लेने के विवाद में फायरिंग की बात पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आयी है। पुलिस दोर्नों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हिरासत में लिए गए अपराधी ने सिगरेट की खरीदारी को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की बात कही है। उससे दोनों फरार अपराधियों के बारे में पूछताछ की गई। इसके बाद कई इलाकों में छापेमारी की गई। घायल आशीष को बैरिया स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। लेकिन हालत बिगड़ते देख वहां से उन्हें परिजन देर रात पटना ले गये।

घटना रात करीब नौ बजे की बताई जाती है। परिजन ने बताया कि बाइक से तीन युवक आए थे। दो सिगरेट खरीदी। पैसा देकर चले गए। दो मिनट के बाद दोबारा एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर आया और गोली मार दी। परिजन जब दुकान पर आये तो आशीष खून से लथपथ होकर जमीन पर पड़े थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गये। अपराधी गोली मारने के बाद अपराधी समस्तीपुर की ओर भाग गये। पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.