BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : 29 सितम्बर को होगा जीवित्पुत्रिका व्रत जितिया

मुजफ्फरपुर : 29 सितम्बर को होगा जीवित्पुत्रिका व्रत जितिया

मुजफ्फरपुर। माता बगलामुखी मंदिर परिसर मुजफ्फरपुर में अखंड भारत पुरोहित महासभा के द्वारा जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) को लेकर सामूहिक बैठक किया गया। जिसमें सभी आचार्य एवं पुरोहितों ने अपना-अपना मत रखा। सर्वसम्मति से सभी ने निर्णय लिया कि 28 सितम्बर को जीवित्पुत्रिका व्रत का नहाए खाए होगा। अगले दिन यानि 29 सितम्बर को व्रत रखा जायेगा। 30 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही पारण किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता आचार्य वशिष्ठ तिवारी ने किया। वहीं महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि यह बैठक आम भक्तों के सुविधा के लिए किया गया है, क्योंकि एक ही व्रत दो बार ना हो जाए इसलिए सभी पंडित पुरोहित आचार्य शामिल हुए। बैठक में उन्हें अपना अपना विचार रखा। सभी ने सर्वसम्मति से महावीर पंचांग मतानुसार निर्णय लिया गया। बैठक में पंडित हरिशंकर पाठक , आचार्य वशिष्ठ तिवारी , पंडित पवन तिवारी रामकुमार मिश्र, पंकज कुमार मिश्र, आचार्य सुशील मिस्र, आचार्य धीरज कुमार झा वैदिक, पंडित राजेंद्र कुमार झा, आचार्य मुरली मनोहर जोशी, आचार्य विकास पाठक तांत्रिक, आचार्यअमन कुमार झा, आचार्य आलोक नाथ त्रिपाठी, अमित तिवारी आदि शामिल हुये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.