BIHARBreaking NewsSTATE

मुज़फ़्फ़रपुर : कलयुगी पुत्र ने अपनी मां पर खौलता हुआ पानी फेंककर किया घायल

मुज़फ़्फ़रपुर : कलयुगी पुत्र ने अपनी मां पर खौलता हुआ पानी फेंककर किया घायल

मुजफ्फरपुर। मां कितना कष्ट सहकर बच्चों को पालती है। अपना सारा सुख चैन छोड़कर बच्चों को खुश रखने के लिए रात दिन लगी रहती है। लेकिन पैसे की लालच में आकर कलयुगी पुत्र ने इस पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। कलयुगी पुत्र को पिता की मौत होने का गम नहीं था। पिता की जगह पर नौकरी कैसे ले इसका ताना बाना बुन रहा था।

ऐसी घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर मुहल्ला में हुई है। अनुकंपा के आधार पर नौकरी लेने के लिए मां को कहा। मां ने जब इससे इंकार कर दिया तो पुत्र ने खौलता हुआ पानी अपनी मॉ के उपर फेककर उन्हे घायल कर दिया। इसके साथ ही नौकरी नहीं दिलाने की बाबत हत्या कर देने की घमकी तक दे रहा है। इस संबंध में बेबी कुमारी ने अहियापुर थाने में पुत्र मनोहर कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।

बेबी कुमारी के पति सत्येंद्र प्रसाद कुंवर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत के बाद पुत्र मनोहर कुमार अनुकंपा पर नौकरी के लिए मां को लगातार प्रताड़ित कर रहा है। नौकरी के लिए मनोहर ने कई बार मां के साथ मारपीट भी की है। यही नहीं पिता के मिले पैसे में मां के खाते से चार लाख रुपये भी निकाल लिया। पुत्र की प्रताड़ना से तंग आकर मां ने पुलिस से फरियाद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.