Breaking News

मुजफ्फरपुर: बिजली की आंख मिचौली से आमलोग परेशान

मुजफ्फरपुर: बिजली की आंख मिचौली से आमलोग परेशान

मुजफ्फरपुर। बिजली की आंख मिचौली से आमलोग परेशान है। कब बिजली आयेगी और कब चली जायेगी। इसका कोई ठिकना नहीं है। उमस भरी गर्मी में राहत के लिए जब पंखा का स्विच दबाते है तो पता चलता है कि बिजली नहीं है। इससे लोग परेशान हो जाते है। विवश होकर लोग राहत के लिए हाथ पंखा का सहारा लेते है।

बिजली विभाग की हालत है कि जरा सा आंधी पानी आयी कि बिजली कटना तय हो जाता है। फिर कब आयेगी इसका ठिकना नहीं रहता है। शनिवार को आयी आंधी पानी के बाद शहर के तीन फीडरों से बिजली की आपूर्ति ठप हो गयी। पांच घंटे के बाद बिजली आयी। चंदवारा स्थित लाइन पर पेड़ गिर गया। इस कारण सुबह साढ़े पांच से लेकर साढ़े दस बजे तक बिजली आपूर्ति ठप हो गया।

यही हाल मेडिकल फीडर में रहा। गड़बड़ी आने के बाद तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहा। इससे जीरो, नाजिरपुर, गणेशपुर, साधुगाछी, शेखपुर, अहियापुर आदि इलाके के लोग परेशान रहे। मिस्कॉट व सीआरपीएफ फीडर में गड़बड़ी से इससे जुड़े मुहल्लें में बिजली का संकट रहा। इसके साथ ही बेला फीडर में लगभग दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। वहीं फॉल्ट रहने के कारण मिठनपुरा, अमर सिनेमा के आसपास इलाके में चार घंटे बिजली कटी रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.