बिहार में मानसून की सक्रियता अब पूरी तरह से निष्क्रिय होती जा रही है। समय से पहले आए मानसून को लेकर अनुमान सामान्य से भारी वर्षा को लेकर था। लेकिन अब यह अनुमान भी फेल हो रहा है। सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा भी अब 19 से 9 प्रतिशत पर आ गया है। 11 सितंबर तक बिहार में 887.2 प्रतिशत बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन 966.1 प्रतिशत बारिश हुई जो सामान्य से 9 प्रतिशत ज्यादा है। 10 दिन पूर्व सामान्य बारिश का आंकड़ा 19 प्रतिशत था, लेकिन इसमें तेजी से गिरावट हो रही है। आने वाले 48 घंटे में बारिश को लेकर भी कोई विशेष अनुमान नहीं है। ऐसे में अधिकतम तापमान में वृद्धि गर्मी से परेशान करने वाली होगी।



नहीं बन रहा बारिश से राहत का सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ट्रफ रेखा जैसलमेर, पूर्वी राजस्थान में बने कम दबाव का क्षेत्र नवगांव, पेंड्रा रोड, संबलपुर, पूरी और मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित कम दबाव के क्षेत्र होकर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। पूर्व मध्य एवं समीपवर्ती उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र जो चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र से जुड़ा हआ है। वह समुद्र तल से 6 किमी तक फैला है। अगले 48 घंटे के दौरान इसके उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं पश्चिम बंगाल के तट पर अवदाब के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर ओडिशा एवं उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर इसके प्रस्थान करने की संभावना है। ऐसे में बिहार में बारिश का कोई विशेष मानसूनी सिस्टम एक्टिव होता नहीं दिखाई दे रहा है।

बिहार में दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह
मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में दक्षिण पूर्वी हवा का प्रवाह निरंतर जारी है। पूर्वानुमान है कि यह स्थिति आने वाले 48 घंटे तक बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि इन सभी मौसमी कारकों के प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में कुछ हिसों में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एक या दो स्थानों पर हलकी से मध्यम वर्षा हो सकती है। हालांकि, इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे गर्मी से राहत नहीं होगी। अधिकतम तापमान में वृद्धि के कारण लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। दिन के तापमान में आने वाले दिनों में वृद्धि होने का पूर्वानुमान ज्यादा है।




Leave a Reply