Breaking NewsCRIME

मुजफ्फरपुर ;गायघाट में गैंगरे’प की शिकार नाबालिग बनी कुवांरी मां;मुखिया पति समेत कई पर अगवा कर गैंगरेप का लगाया आरोप, FIR दर्ज

ब्रेकिंग;गायघाट में गैंगरेप की शिकार नाबालिग बनी कुवांरी मां;मुखिया पति समेत कई पर अगवा कर गैंगरेप का लगाया आरोप, FIR दर्ज

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। मामला गायघाट थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक नाबालिग के साथ नौ महीने तक गैंगरेप किया गया। जब वह प्रेग्नेंट हो गयी तो उसे घर लाकर छोड़ दिया गया। उसे धमकी दी गयी कि अगर उसने केस किया तो तेज़ाब से चेहरा और प्राइवेट पार्ट जला देगा। साथ ही उसके परिवार के लोगों की हत्या भी कर देगा। पीड़िता ने कुछ दिन पूर्व एक बच्चे को जन्म दिया। वह हिम्मत कर परिजनों के साथ गायघाट थाना पहुंची और FIR दर्ज कराया।

इसमें मुखिया पति मनोज सहनी, कंचन, सोनू और रामकृपाल समेत एक महिला को भी आरोपित बनाया है। आज पीड़िता का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित एक महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं अन्य आरोपितों की तालाश में छापेमारी की जा रही है।

आवासीय बनवाने गयी थी पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि वह मुखिया के घर पर आवासीय बनवाने गयी थी। वहीं से उसे सभी आरोपितों ने मिलकर अगवा कर लिया। फिर मुज़फ़्फ़रपुर समेत कई जगहों पर ले जाकर गैंगरेप किया। नौ माह तक उसे अपने साथ रखा और धमकी देते थे। अगर केस करोगी या शिकायत करोगी तो पूरे परिवार की हत्या कर देंगे। डर के कारण पीड़िता मुंह नहीं खोलती थी। आरोपित इसका नाजायज फायदा उठाते रहे।

बच्चे को लेकर न्याय के लिए भटक रही

गत माह पीड़िता ने एक लड़के को जन्म दिया है। परिजन का कहना है कि तीन दिनों से थाना पर चक्कर काट रहे थे। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। वरीय अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद FIR दर्ज किया गया है। वह अपने दुधमुंहे बच्चे को लेकर न्याय के लिए भटक रही थी।

केस मैनेज करने का दबाव

इस केस को मैनेज करने के लिए पीड़िता और उसके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा था। कुछ सफेदपोश भी इस केस में पैरवी कर रहे थे। मामले को गांव स्तर पर सलटाने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन, वे लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए। हिम्मत जुटाकर FIR दर्ज कराने पहुंच गए। SSP जयंत कांत ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। जो भो दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.