पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रहे रामविलास पासवान की आज पहली बरसी है। इस मौके पर सारे कार्यक्रम पटना स्थित उनके घर पर हो रहे हैं। पिता की पहली बरसी पर चिराग पासवान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना तो नहीं आ रहे हैं, लेकिन दिवंगत नेता रामविलास पासवान को याद करते हुए उनका लेटर जरूर आया है। उन्होंने बरसी पर संदेश लिख कर उन्हें याद किया है।
प्रधानमंत्री ने कॉल कर चिराग पासवान से बात भी की। यह कॉल शनिवार की देर रात आया था। खुद चिराग पासवान ने इस बात की पुष्टि की है। लेटर के जरिए अपना संदेश भेजने, कॉल कर बात करने और परिवार का हालचाल लेने पर चिराग ने प्रधानमंत्री का आभार जताया है।



सामाजिक न्याय के मसीहा थे पासवान
प्रधानमंत्री ने अपने लिखे संदेश में दिवंगत नेता रामविलास पासवान को महान सपूत, बिहार का गौरव व सामाजिक न्याय का मसीहा बताया। उनके प्रति अपने सम्मान, स्नेह जाहिर किया। प्रधानमंत्री को अपने मित्र खोने का गम है। उन्होंने रामविलास पासवान के सम्पूर्ण जीवन के उपलब्धियों को सराहा, उस पर रौशनी डाली। अपने संदेश में PM ने कहा कि नए राजनीतिक लोगों को रामविलास पासवान से सीख लेनी चाहिए।




चिराग का सोशल मीडिया पोस्ट।
चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब
प्रधानमंत्री के भेजे गए संदेश और कॉल कर उनके बात करने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर आभार जताया है। उन्होंने लिखा है कि पिताजी के बरखी के दिन प्रधानमंत्री का संदेश प्राप्त हुआ है। सर, आपने पिताजी के पूरे जीवन के सारांश को अपने शब्दों में पिरो कर उनके द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यों का सम्मान किया है। उनके प्रति अपने स्नेह को प्रदर्शित किया है। यह पत्र मेरे और मेरे परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करता है। आप का स्नेह व आशीर्वाद हमेशा बना रहे।




Leave a Reply