BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में मैनेजर से 26.45 लाख लू’टने वाला गि’रफ्तार, बोचहां विधायक के मैनेजर से लू’टपाट की थी

बिहार STF और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड क्रिमिनल प्रभाकर को गिरफ्तार कर लिया। उसे सीतामढ़ी से दबोचा गया है। पूछताछ करने के बाद उसे अहियापुर थाना के हवाले कर दिया गया है। उस पर बोचहां विधायक मुसाफिर पासवान के मैनेजर मुकेश सिंह से 26.45 लाख लूट का केस पूर्व से दर्ज है। इसी मामले में उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही है।

सूत्रों की मानें तो प्रभाकर इन दिनों सीतामढ़ी इलाके में छुपकर रह रहा था। STF और जिला पुलिस उसके पीछे महीनों से लगी हुई थी। लेकिन, उसका सही ठिकाना नहीं पता लग रहा था। वह बार-बार अपना लोकेशन बदलता था। इससे टीम उस तक पहुंच नहीं पा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि वह सीतामढ़ी इलाके में छुपकर रह रहा है। वैज्ञानिक और मानवीय श्रोतों से पता लगाते हुए टीम उसतक आखिरकार पहुंच गई और उसे दबोच लिया। SSP जयंत कांत में गिरफ्तारी की बात बताई है। कहा कि उसकी निशानदेही पर कार्रवाई की जा रही है।

दिनदहाड़े लूट लिया 26.45 लाख

गत साल अगस्त में विधायक के यहां से रुपये लेकर मुकेश मजदूरों को देने सीतामढ़ी जा रहा था। प्रभाकर अपने गिरोह के छह शातिरों के साथ घात लगाकर अहियापुर के राघोपुर में इंतज़ार कर रहा था। मुकेश के बाइक से पहुंचते ही पिस्टल दिखाकर उसे रोका गया। फिर बाइक की डिक्की से कैश लूट लिए और भाग निकला था। पुलिस का कहना है कि इस केस में अन्य शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रभाकर इस गिरोह का सरगना है, जो फरार था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

दर्जनों लूट व छिनतई के मामले

पुलिस की मानें तो सिर्फ मुजफ्फरपुर ही नहीं कई अन्य जिलों के थाना में उसके खिलाफ लूट और छिनतई का मामला दर्ज है। वह काफी शातिर है। पुलिस और STF की क्रिमिनल लिस्ट में उसका छठा स्थान है। उसकी गिरफ्तारी को अच्छी सफलता मानी जा रही है। पूछताछ में उसने अपने कई ठिकानों और शातिरों का नाम भी बताया है। इसी आधार पर विशेष टीम कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.