BIHARBreaking NewsSTATE

अधिक किराए के खिलाफ सख्ती:बिहार में 21 बस चालकों से वसूला गया जुर्माना, 28 वाहनों को किया गया जब्त

परिवहन विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बस चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। ऐसी शिकायत परिवहन मंत्री शीला कुमारी तक पहुंची। बसों में निर्धारित दर से अधिक भाड़ा वसूली के मामले को लेकर विभाग गंभीर हुआ और इसके खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। जिलों में बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड से सार्वजनिक परिवहन के वाहनों के खुलने से पूर्व यात्रियों का फीडबैक लिया गया और शिकायत मिलने के बाद संबंधित बस मालि या बस चालक पर कार्रवाई की गई।

मनमानी कर दो गुणा बढ़ा दिया किराया

जब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ जब बसें चल रही थी तब भी दो गुणा किराया लिया जा रहा था और अब जब पूरी क्षमता के साथ बसों का परिचालन किया जा रहा तो भी दुगुना किराया वसूला जा रहा है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि बसों में मनमाना भाड़ा वसूली को लेकर कई जिलों से शिकायतें मिल रही थी। इस पर कार्रवाई के लिए सभी जिलों में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

परमिट रद करने का दिया गया निर्देश

परिवहन सचिव ने ऐसे बसों की जांच में मनमाना भाड़ा वसूली की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित बस मालिकों या चालकों पर जुर्माना वसूलने के साथ बसों की जब्ती व परमिट रद्द करने की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। जिलों में जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई और ईएसआई द्वारा यह जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान औचक विभिन्न बसों में जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में भाड़ा से संबंधित यात्रियों का फीडबैक भी लिया गया। जांच पदाधिकारी ने बस कंडक्टर एवं ऑटो चालक को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित किराया ही यात्रियों से लें। मनमाना किराया वसूली की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी और वाहन को सीज भी किया जाएगा।

330 वाहनों पर हुई कार्रवाई

हेलमेट-सीटबेल्ट के साथ बस चालकों द्वारा अधिक किराया वसूली के विरुद्ध शनिवार को सभी जिलों में चलाए गए विशेष जांच अभियान में कुल 330 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। दो गुणा किराया वसूल करने वाले कुल 21 बस चालक, संचालक पर जुर्माना लगाया गया और बस सहित अन्य 28 वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। हेलमेट- सीटबेल्ट, मनमाना भाड़ा वसूली के साथ ही ओवरलोडिंग की भी जांच की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.