मुजफ्फरपुर जिले में चोरों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। एल बार चोरों में मंदिर को निशान बनाते हुए अनमोल अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली है। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर खुर्द की है। गृहस्वामी उषा देवी ने बताया कि दरवाज़े पर पुराना मंदिर है। जिसे उनके पूर्वजों ने बनवाया था। करीब 250 साल पुरानी राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति थी। जिसका वजन 10 KG से अधिक था। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।


बिजली कटने के बाद हुई चोरी :
उन्होंने बताया कि रात को दो बजे के बाद तेज़ आंधी और बारिश आयी थी। उसी समय बिजली गुल हो गयी। मंदिर में कभी ताला नही लगाते थे। चोरों ने उसी दौरान कुंडी खोलकर मूर्ति चोरी कर लिया। शनिवार को जब वे भगवान को भोग लगाने गयी तो दंग रह गयी। देखा कि राधा-कृष्ण की मूर्ति मंदिर से गायब है। वे शोर मचाने लगी। आसपास के लोग जुट गए। काफी खोजबीन की गई। लेकिन, पता नहीं लगा।


स्थानीय लाइनर की संलिप्तता :
सूचना मिलने पर थानेदार शशिभूषण कुमार ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस जांच में पता लगा कि किसी स्थानीय लाइनर की संलिप्ता इस घटना के पीछे है। गृहस्वामी का कहना है कुछ ही लोग ये बात जानते थे कि इस मंदिर में अष्टधातु की इतनी कीमती मूर्ति है। थानेदार ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से अनुसन्धान जारी है।

दूल्हा-दुल्हन आते थे आशीर्वाद लेने :
स्थानीय लोगों ने बताया कि भगवान में आसपास के लोगों की काफी आस्था जुड़ी हुई थी। उषा देवी कहती हैं बिना भोग लगाए वे कभी खाना नहीं खाती थी। मूर्ति चोरी होने के गम में उन्होंने आज अन्न का एक निवाला भी नहीं खाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में जो भी शादी होती थी। दूल्हा-दूल्हन भगवान से आशीर्वाद लेने ज़रूर आते थे। काफी आस्था जुड़ी हुई थी। मूर्ति चोरी होने से गांव में शोक का माहौल है।




Leave a Reply