BIHARBreaking NewsSTATE

चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन हुआ सप्ताह में दो दिन, उद्घाटन आज

चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन हुआ सप्ताह में दो दिन, उद्घाटन आज

मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार टर्मिनस चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की परिचालन में वृद्धि किया गया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में 01 दिन की बजाय 02 दिन चलेगी । रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश द्वारा 10 सितम्बर को 3 बजे दोपहर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गाड़ी संख्या 14009/14010 का शुभारंभ किया जाएगा । इस अवसर पर बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर सांसद एवं रेल संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष राधामोहन सिंह एवं बिहार सरकार के गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्रीे प्रमोद कुमार सहित अन्य विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहेंगे ।

पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 10 सितम्बर को गाड़ी संख्या 14009 बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 05595 बनकर उद्घाटन स्पेशल के रूप में 3 बजे दोपहर में आनंद विहार टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.