BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: शहर के 49 वार्डों में बनेगा नाला, ढाई करोड़ होगा खर्च

मुजफ्फरपुर: शहर के 49 वार्डों में बनेगा नाला, ढाई करोड़ होगा खर्च
मुजफ्फरपुर। नगर निगम बोर्ड की हुई बैठक में ढाई करोड़ रुपये शहर के 49 वार्डो में नाला का निर्माण में खर्च किया जायेगा। यह पैसा एक नाला निर्माण में खर्च करने का प्रस्ताव था। जिसे नगर आयुक्त ने खारिज कर दिया। मुहल्ले के गंदे पानी बहाने के लिए नाला का निर्माण करने पर निर्णय लिया गया। इसके लिए हरेक वार्ड में पांच-पांच लाख रुपये खर्च किये जायेंगे। हालांकि हंगामेदार बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी। जिसमें कुल 11 प्रस्तावों को मुजूरी दी गई। इसमें महत्वपूर्ण प्रस्ताव 49 वार्डों में पांच-पांच लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण की स्वीकृति है। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने प्रस्ताव रखा कि 49 वार्डों के नाले को एक ही नाला बनाई जाये। सभी नालों को जोड़ते हुए शहर के बाहर जल निकासी हो सके। इसके लिए ध्यान रखना होगा कि जल निर्माण ऐसा हो जो आराम से पानी का निकासी हो सके। इससे जलजमाव की समस्या नहीं रहेगा।


बैठक में बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया। जिसमें नगर निगम में मस्टर रॉल पर काम कर रहे मजदूरों को अतिकुशल मजदूरों की श्रेणी मानकर उनकी पारिश्रमिक बढ़ी हुई दर से दी जाये। इस श्रेणी में नगर निगम में कार्यरत 88 मजदूर है। उन्हें इस प्रस्ताव का लाभ इसी वित्तीय वर्ष से मजदूरों को मिलेगा।


बोर्ड ने पास कर दिया कि योजनाओं की अनुशंसा मेयर ही करेंगे। पार्षदों को अपने वार्ड में योजनाओं की स्वीकृति के लिए मेयर की अनुशंसा लेना पड़ेगा। पिछले बैठक में कई पार्षदों ने आपत्ति जतायी गयी थी कि वार्ड में योजनाओं की अनुशंसा का अधिकार मेयर को क्यों होना चाहिए। इसपर कड़ी आपत्ति के बाद तत्कालीन मेयर व नगर आयुक्त में पत्राचार हुआ था। नियम के तहत कार्य करने पर विचार विर्मश हुआ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.