BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितम्बर को, अबतक आये है 3250 मामले

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत 11 सितम्बर को, अबतक आये है 3250 मामले
मुजफ्फरपुर। किसी भी तरह का छोटा या बड़ा मामला हो आपका निष्पादन त्वरित राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 सितम्बर को होगा। लोक अदालत के स्थापना दिवस पर इसके लिए तैयारी अब अंतिम चरण में है। सुबह दस बजे से मामले पर कार्रवाई शुरू किया जायेगा। इसमें मामले रखने पर लोगों को किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त खर्च वहन नहीं करना होगा। आईये और अपना मामला समझौता कराकर जाईये। अदालत का न संझट और नहीं वकील रखने की जरूरत होगा। सुदृढ़ समाज बनाने के लिए ऐसी पहल की गयी है। लोक अदालत के लिए 7 सितम्बर तक 3250 मामले समझौता के लिए आये है। पोस्ट ऑफिस के विभिन्न शाखाओं में लोक अदालत के महत्व के बारे में पोस्टर लगाया जायेगा।


व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर कार्यालय में मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर के सचिव राजीव रंजन सिंह ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। जिसमें विभिन्न शाखाओं में लोक अदालत के बारे में पोस्टर लगाया जायेगा। जिसमें इसके माध्यम से आमलोगों को जानकारी दी जायेगी।


उन्होंने ने बताया कि मामला जहां चल रहा है। उस अदालत में सादे कागज पर लिखकर देना होगा कि अब मामले को हम लोक अदालत के माध्यम से समझौता करना चाहते है। इसके बाद अदालत से कागजात लोक अदालत में आ जायेगा। छोटी या बड़ी हर तरह का मामला लोग लोक अदालत में रख सकते है। जिसका त्वरित निष्पादन किया जायेगा। लोक अदालत में सिविल का मामला हो या फिर अपराध का बिजली का मामला हो या टेलीफोन का बैंक का मामला या आपसी झंझट का या भूमि विवाद का हर तरह के मामले का निष्पादन होगा। उन्होंने कहा है कि अब तक 3250 केस को चिहिंत किया गया है। जिसका निष्पादन त्वरित राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 सितम्बर को होगा। अब तक विभिन्न बैंक का 2000, दूरसंचार विभाग का 800, बिजली विभाग का 200 एवं विभिन्न अदालत के 250 मामले निष्पादन के लिए आये है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.