मुजफ्फरपुर : उत्तर बिहार में घटने लगा गंडक व बूढ़ी गंडक नदी का पानी, लोगों ने ली राहत की सांस
मुजफ्फरपुर। उत्तर बिहार में जहां गंडक एवं बूढ़ी गंडक का पानी घट रहा है। गंडक का जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे आ गया है और तीसरे दिन भी पानी घट रहा है। वहीं चनपटिया में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान नीचे आकर पानी घट रहा है। अखाड़ाघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। गुरुवार को नदी का जलस्तर 12 सेमी कम होकर पानी घट रहा है। नदी का पानी घटने से लोगों ने राहत की सांस ली।



गुरुवार को 12 बजे दोपहर में प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर खतरे के निशान 54.53 सेमी से नीचे आकर 52.48 सेमी आकर पानी घट रहा है। चनपटिया में बूढ़ी गंडक खतरे के निशान 76.55 से घटकर 70.92 सेमी पर आ गया है। वहीं गंडक नदी अहिरबालिया में खतरे के निशान 59.53 से घटकर 58.12 सेमी पर पहुंच गया है। लालबगिया में खतरे के निशान 67.09 से घटकर 62.06 सेमी पर पानी आ गया है।

वाल्मीकिनगर में गंडक खतरे के निशान 112.79 सेमी से कम होकर 107.32 सेमी पर आकर पानी बढ़ रहा है। रेवाघाट में खतरे के निशान 55.41 से घटकर 53.80 सेमी, लालगंज में खतरे के निशान 51.62 से घटकर 50.38 सेमी एवं हाजीपुर में खतरे के निशान 50.93 से घटकर 48.57 सेमी पर आकर पानी घट रहा है। वहीं वाल्मीकिनगर गंडक बराज में मंगलवार को 1 लाख 55 हजार 600 क्यूसेक, बुधवार को 1 लाख 58 हजार 900 क्यूसेक एवं गुरुवार को 1 लाख 49 हजार 400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।




Leave a Reply