नई दिल्ली. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन की शुरुआत कर चुके हैं. शो में एक बार सारे कलाकार जोश से भरे नजर आ रहे हैं. वहीं, शो में इस बार बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं. बता दें, कंगना इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘थलाइवी'(Thalaivii) के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं.
कंगना इस शो पर अपनी आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ का प्रमोशन करने वाली हैं. मेकर्स ने इस एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें शो के सारे कास्ट गणेश वंदना करते नजर आ रहे हैं. वहीं, प्रोमो वीडियो में कपिल कंगना से कहते हैं, ‘अभी आप आने वाली थीं, तो पहले बहुत सारी सिक्योरिटी आई, हम तो डरे हुए तो कि हमने ऐसा क्या कह दिया? इतनी सारी सिक्योरिटी रखनी हो तो क्या करना पड़ता है आदमी को?’



कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए कंगना कहती हैं, ‘आदमी को सिर्फ सच बोलना पड़ता है.’ इसके बाद सभी हंसने लगते हैं. अगले ही पल कपिल कंगना से दूसरा सवाल करते हैं. कपिल पूछते हैं कि कैसा लग रहा है, इतने दिन हो गए, कोई कंट्रोवर्सी नहीं हुई? इस पर कंगना जवाब देने के बजाए सिर्फ हंसते हुए नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर अब कपिल के शो का ये प्रोमो वायरल हो रहा है.

बता दें, ‘थलाइवी’ को विजय ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के प्रोड्यूसर विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर. सिंह हैं. हितेश ठक्कर और थिरुमल रेड्डी इसके को-प्रोड्यूसर हैं. बृंदा प्रसाद क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं. ‘थलाइवी’ 10 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी.





Leave a Reply