BIHARBreaking NewsSTATE

दहेज के लिए महिला को मा’रपी’ट कर घर से निकाला, मुजफ्फरपुर में लव मैरिज कर पति ले गया था ससुराल

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर का है। जहां एक पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी को बाइक और पांच लाख रुपये दहेज नहीं देने पर घर से मारपीट कर भगा दिया। वह पिछले पांच माह से अपने मायके में रहती है। गुरुवार को SSP से कार्रवाई की गुहार लगाने पहुंची।

पी’ड़िता मंजू कुमारी ने बताया कि इसी साल फरवरी में लालबाबू ने उसके साथ लव मैरेज किया था। इसके बाद ससुराल में रहने लगी। कुछ दिनों तक तो सबकुछ ठीक रहा। पर धीरे-धीरे उसके पति समेत अन्य ससुराल वालों के व्यवहार में बदलाव आने लगा।

दहेज नहीं देने पर की मारपीट

पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने मायके से दहेज मांग कर लाने को कहा। उसने पिता की आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए इंकार कर दिया। इसे लेकर सभी ने उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। कहा कि दहेज लेकर आना तभी इस घर मे कदम रखना।

जातिसूचक शब्द का करते इस्तेमाल

पीड़िता ने बताया कि उसका पति दूसरे समाज से आता है। जब प्रेम था तो इन सब बातों से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता था। अब शादी के बाद जातपात की बात करने लगा। जातिसूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया। पीड़िता ने महिला थाना में उसके खिलाफ FIR दर्ज कराया था। इसके बाद दोबारा अगस्त में ससुराल गईं तो फिर मारपीट कर भगा दिया गया।

पुलिस नहीं कर रही गिरफ्तार

FIR दर्ज होने के बाद भी आरोपित पति समेत अन्य को महिला थाना की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। वह बार-बार थाना का चक्कर लगाती है। पर कोई उसकी पीड़ा सुनने वाला नहीं है। महिला थाना पुलिस के खिलाफ भी SSP से शिकायत की है। SSP ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वे लोग घर लौट गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.