BIHARBreaking NewsSTATE

दहेज के लिए ससुराल में जिंदा जला’ दी गई पटना की बेटी, तीज के दिन तड़’प-त’ड़पकर हुई मौ’त

पटना. देश के कई हिस्सों में गुरुवार को तीज व्रत (Teej Festival) को लेकर हर्षोल्लास है. महिलाएं तीज के मौके पर निर्जला व्रत रखकर अपने सुहाग की सलामती के लिए पूजा-अर्चना कर रही हैं लेकिन बिहार की राजधानी पटना (Patna Dowry Mu’rder) से ही तीज के दिन एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है. पटना की एक बेटी और विवाहिता को तीज के एक दिन पहले ही उसके ससुराल के लोगों ने जिंदा जला कर मार दिया जिसके बाद आज यानी तीज व्रत के दिन उसकी अस्पताल में मौत हो गई.

मामला जहानाबाद जिले के शेख आलम चक मोहल्ले का है, जहां दहेज को लेकर ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता को जिंदा ज’ला दिया गया. गं’भीर रूप से झुलसी विवाहिता को इलाज के लिए राजधानी पटना के अगमकुंआ स्थित अपोलो बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौ’त हो गई. ‘मृतका की पहचान फतुहा थाना क्षेत्र के सोनारू पटेल नगर निवासी वीरेंद्र कुमार की पुत्री अनामिका रानी के रूप में की गई है. मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज को लेकर अनामिका को जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है, वहीं घट’ना के बाद से ससुराल वाले फरार बताए जाते हैं.

बताया जाता है कि पटना से सटे फतुहा के सोनारू पटेल नगर निवासी वीरेंद्र कुमार की पुत्री अनामिका रानी की शादी लगभग 6 वर्ष पूर्व जहानाबाद जिले के शेख आलम चक निवासी शिव शंकर प्रसाद के साथ संपन्न हुई थी. शादी के बाद से ही और दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा अनामिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, और अंत में आग लगाकर उसकी हत्या कर दी गई.  मृतका के पिता बीरेंद्र कुमार और भाई पंकज कुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा अक्सर पैसों की मांग की जाती थी और दहेज को लेकर अनामिका को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था

उन्होंने बताया कि हाल ही में दामाद शिव शंकर प्रसाद को 20 हजार रुपए भी भेजा था. परिजनों ने बताया कि जब वो लोग अनामिका के ससुराल पहुंचे तो अनामिका झुलसी अवस्था में फर्श पर गिरी पड़ी थी और उसके बगल में माचिस का तिल्ली पड़ी थी. परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर अनामिका को जिंदा जलाए जाने की बात दोहराते हुए पुलिस प्रशासन से ससुराल वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है.

मौके पर मौजूद अगमकुआं थाने के पुलिस अधिकारी विजय कुमार शाही ने घ’टना की पुष्टि करते हुए अनुसंधान की बात कही और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया. इस घटना के बाद से आरोपी ससुराल वाले फरार बताए जाते हैं, वहीं पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है. घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.