BIHARBreaking NewsSTATE

ब्रेकिंग: बिहार में 22 IPS का हुआ ट्रांसफर, कई एडीजी स्तर के अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार…देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. गृह विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. 22 IPS का ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. कई एडीजी स्तर के अधिकारी का स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. लिस्ट के अनुसार ट्रेनिंग डीजी आलोक राज को विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जबकि सीआईडी के एडीजी विनय कुमार को विधि व्यवस्था का एडीजी के साथ प्रोविजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.  

वहीं एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र गंगवार को एडीजी अपराध अनुसंधान विभाग अतिरिक्त प्रभार, प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम दिया गया है. एडीजी नैयर हसनैन खां को निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. एडीजी सुनील कुमार को एडीजी विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है.

इसके साथ ही 2018 और 2019 बैच के 16 IPS अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. उन्हें एसडीपीओ या एएसपी के रूप में तैनाती की गई है. देखिए पूरी लिस्ट …..

Input: Livecities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.