BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में चो’रों का तीसरे दिन भी उ’त्पात / आर्मी जवान के घरों को निशाना बनाकर 10 लाख की सम्पत्ति चो’री की

मुजफ्फरपुर जिले में चोरों का उत्पात तीसरे दिन भी जारी है। अबतक एक भी मामले का पुलिस उद्भेदन नहीं कर सकी है। एक दिन पूर्व सकरा थाना के मीरापुर में रिटायर्ड पोस्टमास्टर के घर से आठ लाख की चोरी हुई थी। रविवार को अहियापुर बाजार समिति में आधा दर्जन दुकानों का ताला तोड़कर आठ लाख की चोरी की घटना घटी। वहीं, सोमवार देर रात सकरा थाना क्षेत्र को चोरों ने एक बार फिर टारगेट पर लिया। झाप गांव में आर्मी जवान और टेंट संचालक समेत तीन घरों से 10 लाख से अधिक की चोरी कर पुलिस की बेचैनी बढा दी।

चोरों ने कैश के अलावा जेवरात समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर सुबह में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थानेदार सरोज कुमार ने कहा कि चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूर्व में हुई सकरा में चोरी की वारदात का शीघ्र ही उद्भेदन कर लिया जाएगा।

पीछे के रास्ते घुसे थे चोर

गृहस्वामी उपेंद्र झा ने बताया कि उनके दोनों बेटे आर्मी में हैं। वे लोग ड्यूटी पर हैं। घर मे सिर्फ वे और उनकी पत्नी हैं। रात को दोनों दम्पती दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से छत के सहारे घर मे घुस गए। कमरे का ताला तोड़ दिया। फिर गोदरेज और ट्रंक से जेवरात और कैश चोरी कर लिया। महेंद्र नारायण झा ने बताया कि उनका बेटा भी आर्मी में तैनात है। रात को उनके घर से भी चोरों ने जेवरात चोरी कर लिया। वहीं टेंट संचालक पप्पू झा ने बताया कि सुबह नींद खुलने पर पता चला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.