मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस की तमाम को’शिशों और अ’पराध नियंत्रण के दावे धरे के धरे रह जाते हैं। जब अप’राधी दिनद’हाड़े वा’रदात को अंजाम देकर आसानी से बच निकलते हैं। सोमवार सुबह भी अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए गोली मारकर बाइक लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस की बेचैनी बढा दी।
मामला बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी चौर का है। सीतामढ़ी के रहने वाले आदान अहमद देवरिया से अपने घर सीतामढ़ी लौट रहे थे। वे बाइक से अकेले जा रहे थे। पकड़ी चौर में बाइक सवार दो अपराधी पूर्व से घात लगाकर बैठे थे। आदान अहमद को देखते ही पिस्टल निकालकर बाइक रोकने को कहा।


विरोध करने पर मारो गोली
आदान के सिर पर पिस्टल तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। एक अपराधी बाइक स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगे। वे उठे और अपराधी से भिड़ गए। बाइक लूट का विरोध करने लगे। इसी दौरान अपराधी ने पिस्टल से गोली फायर किया। गोली उनके हाथ मे लगी और वे जान बचाकर भागे। दोनों अपराधी बाइक लेकर भाग निकले।

थाना पहुंचकर दी सूचना
चीखते चिल्लाते आदान गांव में पहुंचे। लोगों को घटना से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने उन्हें थाना पहुंचाया। वहां से मोतीपुर PHC में भर्ती कराया गया। बेहतर इलाज के लिए SKMCH भेज दिया गया। थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद जांच की जा रही है। अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। लूटपाट के दौरान मौलबी आदान अहमद को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली । बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी चवर के समीप वारदात । थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की पुष्टि । पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।




Leave a Reply