समाहरणालय मुजफ्फरपुर।
दिनांक-4 सितंबर 2021
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुजफ्फरपुर एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एनडीआरएफ 9 वी वाहिनी के संयुक्त तत्वाधान में ठक्कर बाप्पा अंबेडकर छात्रावास मुजफ्फरपुर में एक दिवसीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषयक संवेदीकरण प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में, ठक्कर बाप्पा अंबेडकर छात्रावास में रह रहे 145 छात्रों को एनडीआरएफ टीम द्वारा आपदा के दौरान लोगों की सहायता में काम आने वाले विषय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें रक्तश्राव के रोकथाम के तकनीक,सीपीआर देने का तरीका, खपच्ची बांधने का तरीका, डुबने से बचाव की विधियां, डूबे हुए व्यक्ति का प्राथमिक उपचार आदि पर जानकारी दी गई। टीम कमांडर, एनडीआरएफ श्री मालीक कुमार ने छात्रों को कोरोना महामारी से संबंधित भी जानकारी दी एवं समाज में एक जिम्मेवार नागरिक बनने के बारे में बताया ताकि आपदा के समय लोगों की मदद कर उनके बहुमूल्य जीवन को बचाने में मदद हो।


श्री मोहम्मद साकिब खान कंसलटेंट/डीएम प्रोफेशनल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुजफ्फरपुर द्वारा आपदा प्रबंधन तंत्र प्रथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विविध पहलुओं पर जानकारी दी गई तथा बताया गया कि युवाओं की आपदा प्रबंधन संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका है तथा युवा इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर लोगों के अमूल्य जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उनके द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वयंसेवक कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई जिससे जुड़कर युवा 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर प्रोफ़ेसर मुकेश सरदार अधीक्षक ठक्कर बाप्पा अंबेडकर छात्रावास ने कहा कि आपदा जैसे संवेदनशील विषय पर युवाओं के लिए ऐसे प्रशिक्षण आयोजित किया जाना चाहिए निश्चित रूप से यह आपदाओं के प्रभाव को कम करने में अत्यंत ही सहायक हो सकता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री विकास सिंह, जिला समन्वयक, बिहार इंटर एजेंसी ग्रुप, एनडीआरएफ के जवान व छात्रावास के दल नायक उपस्थित रहे।




Leave a Reply