समाहरणालय मुजफ्फरपुर
दिनांक -4 सितंबर 2021
आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्था सीड्स इंडिया द्वारा कोविड 19 रिस्पांस कार्यक्रम के अंतर्गत सीड्स इंडिया, पूर्वी जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री कमल त्रिपाठी द्वारा जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा 1000 N95 मास्क प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ अजय कुमार अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन मुजफ्फरपुर ने कहा की सतर्कता ही कोविड-19 से बचाव का उपाय है। कोविड जैसी महामारी से लड़ाई साझी है तथा हम सभी को इससे मिलजुल कर निपटना होगा, यह अत्यंत ही सराहनीय है कि सामाजिक संस्थाएं इस महत्वपूर्ण कार्य में कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं।


सीड्स इंडिया, पूर्वी जोन के क्षेत्रीय निदेशक कमल त्रिपाठी ने कहा कि कोविड से बचाव में मास्क कारगर है और रिस्पांस में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी के दृष्टिगत सीड्स इंडिया द्वारा कोविड-19 रिस्पांस के तहत जिला प्रशासन को यह सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है ताकि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से हम सभी मिलजुल कर निटपने में सक्षम होंगे।
इस अवसर पर श्री विकास कुमार, वरीय उपसमाहर्ता, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा, मुजफ्फरपुर, श्री मोहम्मद साकिब खान कंसलटेंट/डीएम प्रोफेशनल, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुजफ्फरपुर, श्री अरुणाभ कुमार प्रबंधक सीड्स इंडिया, राकेश कुमार, जन कल्याण केंद्र, विद्या सुरुचि प्रोग्रामर तथा अन्य उपस्थित रहे






Leave a Reply