BIHARBreaking NewsSTATE

ट्रेन में अंडरवियर में घूमने वाले विधायक बने मजाक / लोग सोशल मीडिया पर शौचालय मंत्री का बता रहे हैं दावेदार

चलती ट्रेन में अंडरवियर में दौड़ने वाले भागलपुर के गोपालपुर के JDU विधायक गोपाल मंडल का मीम अब सोशल मीडिया में बनने लगा है। डांस के साथ पेट खराब होने के बयान पर बना मीम तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो को डांस के साथ बनाया गया है। मीम को शेयर करते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बिहार के शौचालय मंत्री के लिए दावेदार बताया है तो कोई ट्रेन के टेम्परेचर को लेकर व्यंग कर रहा है। एक एक पोस्ट 100 से अधिक शेयर हो रही है। एक पोस्ट तो ऐसी है, जो एक घंटे में 75 कमेंट के साथ 100 से अधिक बार शेयर हुआ है। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर विधायक गोपाल मंडल का मीम पूरे देश में वायरल हो रहा है।

जानिए क्यों ट्रेन में इस हाल में दौड़े

JDU विधायक गोपाल मंडल गुरुवार रात पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इस दौरान वे ट्रेन में सिर्फ बनियान और अंडरवियर में घूमे। यात्रियों ने कड़ी आपत्ति जताई तो उनसे गाली-गलौज करने लगे।

विधायक ने चलती ट्रेन में खूब हंगामा भी किया था। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में एस्कॉर्ट कर रही RPF की टीम मौके पर पहुंची। समझाने के बाद विधायक अपने A-1 कोच के कूपे में चले गए। वहीं दिल्ली में यात्री की शिकायत पर विधायक गोपाल मंडल पर FIR दर्ज हुई।

टॉयलेट से लौटे तो कपड़े उतरे हुए थे

विधायक गोपाल मंडल और उनके साथी सीट नंबर 13, 14 और 15 पर सफर कर रहे थे। वे टॉयलेट से लौटे तो सिर्फ बनियान और अंडरवियर में थे। इस पर 22-23 नंबर सीट पर परिवार के साथ यात्रा कर रहे प्रह्लाद पासवान ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यहां महिलाएं भी बैठी हैं, ऐसे में आपको मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। इस पर विधायक ने गलती मानने की बजाय हंगामा किया था। इस घटना में JDU भी बचाव में आ गई।

विधायक गोपाल मंडल पहले भी ऐसे ही विवादों को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में इन्होंने बिहार के डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद पर अवैध उगाही करने का आरोप लगा दिया था, फिर कुछ दिन बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्हीं डिप्टी CM को आई लव यू कहते नजर आए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.