BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम

जिला समेत उत्तर बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद छह से आठ सितंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। शु्क्रवार को अगले आठ सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है। बताया गया कि इस दौरान उत्तर बिहार में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। अगले दो -तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, तराई क्षेत्रों में छह से आठ सितंबर के बीच कहीं-कही हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 25. 5 डिग्री सेल्सियस रहा। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 75 से 90 और दोपहर में 50 से 65 फीसद रहने की संभावना है। औसतन 10 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा चलेगी। इसके बाद पुरबा हवा चल सकती है।  

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.