BIHARBreaking NewsSTATE

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर आज भी ठप रहेगा परिचालन, यात्रा आरंभ करने से पहले देखें लिस्ट

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड अंतर्गत थलवारा-हायाघाट के मध्य पुल संख्या 16 (किलोमीटर 22/06-08) पर बाढ़ के पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण शनिवार को पांचवें दिन भी परिचालन बंद रहा। इस रेलखंड पर आज छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद किया गया है। वहीं चार जोड़ी ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर आंशिक समापन किया गया । इसके अलावा 12 ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर किया जा रहा है। शनिवार को छह जोड़ी ट्रेनों का परिचालन रद रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चंद्र ने बताया कि नदी के पानी में वृद्धि होने के बाद परिचालन बाधित किया गया है। बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही ट्रेनों के परिचालन पर खतरा उत्पन्न हो गया है। नदी का पानी बढ़ने से हायाघाट- थलवारा के बीच स्थित रेलवे पुल नंबर 16 पर दबाव बढ़ गया है। पानी गार्डर के करीब पहुंचने से खतरे का निशान 45.72 सेंटी मीटर से उपर चला गया है

आज रद रहेगा इन ट्रेनों का परिचालन

– ट्रेन संख्या 05589 समस्तीपुर-दरभंगा सवारी गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 05590 दरभंगा-समस्तीपुर सवारी गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 05593 समस्तीपुर-जयनगर सवारी गाड़ी

– ट्रेन संख्या 05594 जयनगर-समस्तीपुर सवारी गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 05553 भागलपुर-जयनगर विशेष गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 05554 जयनगर-भागलपुर विशेष गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 05284 जयनगर-मनिहारी विशेष गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 05283 मनिहारी-जयनगर विशेष गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 03225 जयनगर-राजेन्द्र नगर विशेष गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 03226 राजेन्द्र नगर-जयनगर विशेष गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 03227 सहरसा-राजेन्द्रनगर विशेष गाड़ी।

– ट्रेन संख्या 03228 राजेन्द्रनगर-सहरसा विशेष गाड़ी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.