BIHARBreaking NewsSTATE

उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर जारी, सड़कों पर बह रहा पानी

मुजफ्फरपुर, उत्तर बिहार में शुक्रवार को भी बाढ़ का कहर जारी रहा। प्रभावित क्षेत्रों में परेशानी बनी रही। नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी बह रहा है। इससे आवागमन ठप है। पश्चिम चंपारण में तेज बारिश से पहाड़ी नदियों के जलस्तर में फिर वृद्धि होने लगी है। इससे गोबद्र्धना थाना क्षेत्र की बगही सखुआनी और दोन पंचायतों का सड़क संपर्क भंग है। गंडक बराज से शाम तक 2.6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। साठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में जनसहयोग से बना सुरक्षा बांध गंडक में विलीन हो गया। दोन क्षेत्र में श्रमदान से बने बांधों और वीटीआर की जंगली भूमि में पहाड़ी नदियां कटाव कर रही हैैं। पूर्वी चंपारण के सुगौली, बंजरिया और अरेराज प्रखंड क्षेत्र में स्थिति यथावत है। मधुबनी में नदियों के जलस्तर में कमी के बाद भी खतरा बरकरार है। बेनीपट्टी, मधवापुर और बिस्फी प्रखंड के कई गांव पानी से घिरे हैैं।

बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र की सड़कों पर पानी बह रहा है। मधवापुर-पुपरी मुख्य सड़क पर पानी बहने से आवागमन ठप है। मधेपुर प्रखंड के कोसी दियारा की स्थिति भी यथावत है। समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में नदी के कटाव से एक दर्जन घर गिर पड़े। समस्तीपुर -दरभंगा रेलखंड पर चौथे दिन भी परिचालन बंद रहा। ङ्क्षसघिया प्रखंड की कई पंचायतें कोसी, कमला और जीवछ नदी के जलस्तर में वृद्धि से प्रभावित हैं। दर्जनों घर गिरे हैैं। लोग उंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैैं। स्कूलों को बंद कर दिया गया है। उजियारपुर प्रखंड में बूढी गंडक के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। बिथान थाना क्षेत्र के खुटौना गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। शिवहर में बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 0.02 मीटर ऊपर है। कई स्थानों पर तटबंधों में कटाव हो रहा है। स्टेट हाईवे -54 पर आवागमन बाधित है। दरभंगा जिले में नदियों के जलस्तर में वृद्धि से कई प्रखंडों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मुजफ्फरपुर के कई इलाके पानी से घिरे हैैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.