Breaking News

आशीर्वाद यात्रा में 10 लाख की भीड़ का दावा फुस्स, चिराग की यात्रा में जुटे महज 1200 समर्थक

चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा अब अपने 9वें चरण में पहुंच गई है। शुक्रवार को चिराग पासवान ने अपनी 9वीं आशीर्वाद यात्रा भोजपुर के कोईलवर से शुरु की। चिराग पासवान के कोईलवर पहुंचने से पहले सैकड़ों कार्यकर्ता कपिल देव चौक पर नारे लगाते रहे । चिराग के पहुंचते ही कोईलवर के कपिलदेव चौक पर खड़े समर्थकों ने उनका अपने-अपने ढंग से जोरदार स्वागत किया । बाइक के साथ-साथ डीजे पर चिराग पासवान के समर्थन में गाना बजा कर “आव हो चिराग भइया से हाथ मिलाआव हो” ”चिराग भइया जिंदाबाद बोल” वाले गाने और फूल-माला और फूलों के बारिश के साथ भव्य स्वागत किया गया।

भोजपुर में 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का था दावा

LJP के प्रदेश प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा था कि भोजपुर में आशीर्वाद यात्रा के दौरान 10 लाख लोगों की भीड़ जुटेगी । जब चिराग पासवान ने कोईलवर से अपनी 9वीं आशीर्वाद यात्रा शुरू की तब महज 1200 के करीब कार्यकर्ता ही देखने को मिले। हालांकि भोजपुर में चिराग को ऐसा समर्थन भी पहले कभी नहीं मिला था । चिराग को देखने के लिए लोग चौक-चौराहों पर इंतज़ार करते नजर आए।

कोइलवर के कपिल देव चौक पर चिराग के स्वागत के लिए तैयार समर्थक।

कोइलवर के कपिल देव चौक पर चिराग के स्वागत के लिए तैयार समर्थक।

मुझे दिख रहा जनसैलाब-चिराग

चिराग पासवान ने कहा कि भोजपुर से जो समर्थन मिल रहा है वो आपका कैमरा देख रहा है या आप बोलेंगे । इतनी भीड़ को जनसैलाब नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे । ये जो अपार समर्थन ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ की मुहिम को मिली है, यह दर्शाता है कि आने वाले समय में बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी, बिहार की बड़ी ताकत बन कर उभरेगी ।

जदयू विधायक गोपाल मंडल पर बोले चिराग

गोपाल मंडल के तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अर्धनग्न अवस्था में घूमने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि जब आप किसी सार्वजनिक जगह पर रहते हैं तो उस जगह की मर्यादा को ध्यान में रखना जरूरी है। उस जगह महिलाएं हैं, बुजुर्ग हैं, बच्चे हैं, उस वक्त जो स्थानीय सार्वजनिक मर्यादा होती है, उसका पालन करना जरूरी है।

आरा शहर का भ्रमण करेंगे चिराग

चिराग पासवान शुक्रवार को पूरे दिन भोजपुर में रहेंगे। कोईलवर के कपिल देव चौक पर स्वतंत्रता सेनानी कपिल देव राम जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कपिल देव चौक पर हुलास पांडेय और चिराग के सर्मथकों ने पगड़ी और तलवार देकर उन्हें सम्मानित किया। चिराग कोइलवर से कपिलदेव रामजी को माल्यार्पण करते हुए व कुल्हड़िया होते हुए आरा शहर पहुंचेंगे। कुल्हड़िया, कायमनगर, धरहरा से रामगढ़िया, बेगमपुर होते हुए मां आरण्य देवी मंदिर में पूजा करने के बाद आरा शहर का भ्रमण करेंगे। आरा शहर के सभी स्मारक स्थलों पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही देर शाम आरा के पकड़ी गैस एजेंसी के पास अपने पिता स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.