Breaking News

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में बिजली गुल:1 घंटे तक मरीज रहे बेहाल, हंगामे होने के बाद किया जेनरेटर चालू

मुज़फ़्फ़रपुर के सदर अस्पताल में अचानक से बिजली गुल हो गई। इमरजेंसी और महिला वार्ड समेत कक्ष में अंधेरा हो गया। इस दौरान गर्मी से मरीजों का हाल बेहाल हो गया। उमस भरी गर्मी में कोरोना टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को लाइन में खड़े लोग परेशान हो गए। रजिस्ट्रेशन समेत तमाम ऑनलाइन किया जाने वाला काम ठप हो गया। लाइन में लगी महिलाएं अस्पताल प्रबंधन को कोसने लगी। लाइन में काफी देर से खड़े लोग हल्ला-हंगामा मचाने लगे। बावजूद इसके जेनरेटर चालू नहीं किया गया। जबकि, अस्पताल के गार्ड समेत तमाम अधिकारी वहां मौजूद थे। जब हल्ला-हंगामा जोर-शोर से होने लगा तब जाकर जेनरेटर चालू किया गया। हंगामे के दौरान मौके पर पहुंचे लोजपा नेता विक्रम सिंह ने बताया कि 1 घंटे तक मरीज बेहाल रहे, लेकिन इनकी कोई सुनने वाला नहीं था। जब उपाधीक्षक को कॉल किया गया, तब जाकर जेनरेटर से लाइन चालू किया गया। बता दें कि जेनरेटर चालू और बन्द करने के लिए अलग से कर्मी है। फिर भी सप्लाई देने में देरी हुई।

वहीं बिजली विभाग को भी बिजली गुल होने की सूचना दी गई, लेकिन काफी देर बाद भी लाइन चालू नहीं हुआ। इससे अस्पताल पहुचें लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा था। हालांकि, जेनरेटर चालू होने से सभी ने राहत को सांस ली।
11 हज़ार KVA तार टूटकर गिरा
इधर, मीनापुर के नेउरा गांव में 11 हज़ार KVA का बिजली तार टूटकर गिर गया। इससे करीब 2 हज़ार से अधिक की आबादी अंधकार में डूब गई। छात्र राजद नेता अमरेंद्र कुमार ने विभाग को इसकी सूचना भी दी। लेकिन, अब तक काम शुरू नहीं किया गया। इससे लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त बिजली का तार खेत मे टूटकर गिरा है। इससे कोई बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

तार बदलने के कारण गुल रहेगी बिजली
भिखनपुरा फीडर से सप्लाई होने वाली बिजली कई इलाकों में गुल रहेगी। इन इलाकों में मेंटिनेंस और तार बदलने का कार्य किया जा रहा है। इस कारण शाम चार बजे तक एयरटेल ऑफिस रोड, हसनचक बंगरा और माधोपुर सुस्ता का इलाका प्रभावित होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.