वैशाली के लालगंज प्रखंड क्षेत्र का अधिकांश इलाका पानी-पानी हो गया है। गंडक नदी के जलस्तर में अचानक दोबारा उफान होने के बाद जफराबाद में नहर का बांध टूट गया था, जिसके बाद इस इलाके में भारी तबाही हुई है। आलम यह है कि नहर का बांध टूट जाने से पानी तेजी से बढ़ता हुआ लालगंज बाजार का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। कई दुकानों और मकानों में पानी घुस गया है, जिसके चलते लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर वाहनों का चलाना भी मुश्किल हो गया है, वहीं बच्चों का स्कूल जाना और महिलाओं का घर से निकलना भी दूभर हो गया है। पूरे इलाके में एक से डेढ़ फीट पानी भर गया है, जिसके चलते यहां का आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।


पानी भरने से वाहनों का आवागमन करने में भी भारी परेशानी हो रही है।
लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग पर भी जलभराव
लालगंज वैशाली मुख्य मार्ग पर भी पानी भर गया है, जिसके चलते यहां से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। वाहनों के परिचालन में भी काफी दिक्कत आ रही है, साथ ही वाहनों का आवागमन करने में भी भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था कि लालगंज बाजार बाढ़ के पानी में डूबा हो लेकिन नाहर का बांध टूटने से भारी तबाही मची है।
दुकानदारों का कहना है कि उनका व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है और व्यवसाय चौपट होने से उन पर कर्ज होने की चिंता सता रही है। दुकानों में पानी घुस गया है, जिसके चलते सामान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि प्रशासन की ओर से टूटे नहर के बांध को मरम्मत करने की पहल शुरू की गई है। भरोसा दिलाया गया है कि जल्दी ही नहर के बांध को मरम्मत कर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी, लेकिन उससे पहले लोग भारी मुश्किल में है।

दुकानों में पानी घुस गया है, जिसके चलते सामान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
अस्पताल में घुसा पानी, ऊपरी तल पर हो रहा इलाज
रेफरल अस्पताल जाने वाली मार्ग समेत अस्पताल परिसर वार्ड में पानी ही पानी है। स्वास्थ्य कर्मी ऊपरी तल पर मरीजों को इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मी के मुताबिक कमर भर पानी से होकर अस्पताल आना-जाना हो रहा है, वहीं मरीजो का कहना है कि पानी से होकर अपना इलाज कराने पहुंच रहे है।
जुगाड़ नाव से लोग कर रहे आवागमन
लालगंज अस्पताल के आसपास रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ पलायन कर रहे हैं। उनका कहना है कि घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, रहना मुश्किल है।
विधायक ने कहा-बांध की मरम्मती जारी है
लालगंज के भाजपा विधायक संजय सिंह ने बताया कि बांध की मरम्मत का काम शुरू किया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी।



Leave a Reply